रविवार, 30 जुलाई 2017

गुर्जर- गान : 22 मार्च अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर विशेष

गुर्जर - गान : 22 मार्च अन्तराष्ट्रीय गुर्जर दिवस की पूर्व रात्रि को

आओ मिलकर बात करे हम गुर्जर जाति के उत्थान की,
सबसे ऊंची रही हमारी गाथा त्याग और बलिदान की|

मिहिरभोज -कनिष्क से बलशाली शासक इनकी शान है,
विजय सिंह पथिक सा ना दूजा हुआ कोई क्रांतिकारी किसान है|

हमने प्राचीरो पर चढकर अपने शीश चढाये हैं,
हमने ही मातृभूमि हित अपने सुत भिजवाये है|

वीर बांकुरे गुर्जर बोली समझे स्वाभिमान की,
नारी शक्ति ने निज शौर्य समय पर दिखलाया|

अपने पूत दूध को उसने देश धर्म ही सिखलाया,
पशुओ मे रहकर भी देवो से बढकर काम किया|

इसीलिये कान्हा ने राधा को अपना नाम दिया,
इसने ही परिभाषा दी सृष्टि के नव निर्माण की|

प्रजातन्त्र के सब प्रहरी एकीकरण को हार गये,
एक पटेल ने कर दिखलाया संकट सारे मार दिये|

अपने अधिकारों की रक्षा की खातिर इस धरा पर ऐसा आंदोलन कर डाला,
दमन और अन्याय के आगे दबकर नही जीने की परिपाटी को जिन्दा कर डाला|

धाय पन्ना के बिन शून्य गाथा राणा राजस्थान की,
बगडावत के वीर हठीलो का जग ने लोहा माना है|

भोजा की भक्ति, दान को कण-कण ने जाना है,
सन १८५७ में इस जाति के बलिदान को दुनिया ने अब जाना है |

गुर्जर जाति मे जन्मे कितने युगपुरुष अवतारी है,
इसीलिये विश्व पटल पर यह जाति सबसे न्यारी है|

गोविन्द वन्दन करता नित देवनारायण भगवान की.
आओ मिलकर बात करे हम गुर्जर के उत्थान की..!!

1 टिप्पणी: